Shoot Ball एक बहुत ही मजेदार खेल है जो आपके कौशल का परीक्षण करता है। इस खेल में आपको अपने आस-पास की वस्तुओं के बीच गेंद पर तीर चलाना है। जरा सोचिए कि क्या आप यह कर सकते हैं? यदि हाँ, तो फिर इस एप्प को डाउनलोड कर इसे एक बार आजमाइए!
Shoot Ball में, आपको स्क्रीन के बीच में तेजी से लगातार घूमती या हिलती हुई एक तीर दिखाई देगी, जो विपरीत दिशा में लगातार और तेजी से घूमने या हिलने वाली विभिन्न वस्तुओं से घिरी हुई होगी। आपका उद्देश्य इन वस्तुओं पर प्रहार किए बिना गेंद पर तीर चलाना है। यदि आप उन वस्तुओं में से किसी एक पर भी प्रहार कर देंगे, तो आप खेल हार जाएँगे, और खेल वही पर खत्म हो जाएगा।
Shoot Ball में खेलने की विधि बहुत आसान है। गेंद पर तीर चलाने के लिए, आपको बस स्क्रीन पर टैप करना है। इससे तीर के समान दिशा में रखी गेंद पर तीर चल जाती है। यदि आप सही समय पर स्क्रीन टैप करते है, तो गेंद किसी भी चीज से टकराए बिना सीधे सीधी रेखा में जाती है।
Shoot Ball में, आप किसी वस्तु पर प्रहार किए बिना जितनी अधिक गेंदों पर तीर मारेंगे उतना ही आप बेहतर कर सकेंगे। चुनौती को स्वीकार करिए और जब भी आप खेलें तब हर बार अपने द्वारा बनाए गए उच्च स्कोर को भी मात दे दें!
कॉमेंट्स
Shoot Ball के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी